उत्तराखंड: सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, 8 गंभीर घायल

 उत्तराखंड: सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, 8 गंभीर घायल

नैनीताल। प्रदेश में सड़क हादसे रुक ही नहीं रहे हैं। नैनीताल से एक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल है।

एसडीआरएफ सब इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी ने बताया बस में 14 लोग सवार थे, जो हल्द्वानी से डीडीहाट के लिए जा रही थी, इसी बीच बस रास्ते में पलट गई जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई है। वहीं पुलिस ने घटना की सूचना मृतक व घायलों के परिजनों को दे दी है।

बता दें कि नैनीताल जनपद में पूर्व में भी भीषण बस हादसा हो चुका है। नैनीताल जिले में 25 दिसंबर 2024 को हुए रोडवेज बस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई था और 25 लोग घायल हो गए थे। हादसे के समय बस में 29 यात्री सवार थे। रोडवेज बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही थी। तभी बस भीमताल इलाके में ओखल के पास गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे ने पुलिस-प्रशासन के सड़क हादसों को रोकने के दावों पर सवाल खड़े कर दिए थे।

Khabri Bhula

Related post