Char Dham Yatra 2025: केदारनाथ धाम में एक बुजुर्ग महिला की मौत…
उत्तराखंड: नदी से बरामद हुआ लापता शिक्षक का शव, मिला सुसाइड नोट

टिहरी। टिहरी जिले के घनसाली में शुक्रवार को एक शिक्षक अचानक लापता हो गए थे। जिसके बाद से ही उनकी तलाश की जा रही थी। लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। दिनभर सर्च अभियान चलाने के बाद रात को सर्च अभियान रोक दिया गया था। शनिवार को शिक्षक का शव नदी से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि शिवरात्रि के दिन से 41 वर्षीय बालगोविंद थपलियाल अपने घर से कहीं चले गए। जिसके बाद से वो लापता चल रहे थे। पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा दिन भर सर्च अभियान में बताया कि बालगोविंद की आखिरी लोकेशन बालगंगा और भिलंगना नदी के संगम पर मिली थी।
इसी जगह पर उनकी चप्पल और सुसाइड नोट मिला। जिसके बाद से एसडीआरएफ ने भिलंगना नदी में अपना सर्च अभियान तेज कर दिया था। लेकिन शुक्रवार को कोई सुराग ना मिलने के कारण सर्च अभियान रोक दिया गया। शनिवार को दोबारा से सर्च अभियान चलाया गया। जिसमें शिक्षका शब बरामद कर लिया गया है।
1 Comment
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.