देहरादून आ रहे पीएम मोदी, नया ट्रैफिक प्लान तैयार, 13 जोन में बांटा गया रूट
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज वाहन ने मारी टक्कर, तीन की दर्दनाक मौत
उधमसिंह नगर: सितारगंज से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर तेज रफ्तार वाहन ने तीन युवकों को दर्दनाक मौत दे दी। तो वहीं अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। जो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
भीषण सड़क हादसा!, तेज वाहन ने मारी टक्कर
दरअसल ये सड़क दुर्घटना सितारगंज के अमरिया रोड मेंमलपुरी के पास की है। गुरुवार की देर शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर रेडी को टक्कर मार दी। इसी में बैठे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक घायल है।
पुलिस को भी इस घटना की सुचना दी गई। जो तुरंत ही मौके पर पहुंची। जल्द ही प्राथमिक इलाज के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस अब फिलहाल अज्ञात वाहन की पड़ताल में जुट गई है।
तीन की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल
इस घटना के बाद मृतकों के परिवार वालों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान सितारगंज गौरीखेड़ा निवासी शादाब,नाजिम, सुलतान के रूप में हुई है। जिसमें दो सगे भाई थे।
