उत्तराखंड में इन महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, देखें लिस्ट
उत्तराखंड में इन महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, देखें लिस्ट

उत्तराखंड के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन किया गया है। सरकार ने पुरस्कार वितरण करने के लिए 4 सितंबर का दिन चुना है।
तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए हुआ 13 महिलाओं का चयन
तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए हुआ 13 महिलाओं का चयन
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए इस साल प्रदेश भर से कुल मिलाकर 13 महिलाओं का चयन किया गया है। इसके अलावा 33 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का पुरस्कार दिया जाएगा। यह आयोजन चार सितंबर को आईआरडीटी के सभागार में किया जाएगा।
