Char Dham Yatra 2025: केदारनाथ धाम में एक बुजुर्ग महिला की मौत…
मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में टिहरी का लाल शहीद

टिहरी। उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में टिहरी का जवान शहीद हो गया। बताया जा रहा है मणिपुर में एक अभियान में सेना का जवान बलिदान हो गया है। मुख्यमंत्री धामी ने जवान के बलिदान पर दुख जताया है।
जानकारी के अनुसार, शहीद जवान हजारी चौहान टिहरी के देवप्रयाग का रहने वाले थे। मणिपुर में दुश्मनों के साथ हुई मुठभेड़ में हजारी सिंह बलिदान हो गए। बताया जा रहा है कि आज उनका पार्थिव शहर उनके गांव पहुंच जाएगा। शहीद को सैन्य सम्मान के साथ पूर्णानंद घाट में अंतिम विदाई दी जाएगी। वहीं घटना के बाद से शहीद जवान के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद जवान के बलिदान पर सूबे के दुख जताया है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर लिखा ‘असम में मां भारती की रक्षा करते हुए टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान और परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
1 Comment
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.