उत्तराखंड: प्रदेश के इन तीन जिलों में झमाझम बारिश के

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के फिर करवट बदलने के आसार हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में भारी वर्षा के एक-दो दौर हो सकते हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर व चमोली जिले में कहीं-कहीं […]Read More

उत्तराखंड और यूपी में आज और शनिवार को जमकर बरसेंगे

नई दिल्ली। मौसमी सिस्टम में बदलाव की वजह से आज शुक्रवार और कल शनिवार को यूपी तथा उत्तराखंड में भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के बीच इन दोनों राज्यों में कहीं कहीं बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।आज गुजरात और मध्य महाराष्ट्र, मध्य […]Read More

उत्तरकाशी : नेलोंग घाटी में भूस्खलन से सैनिक की मौत, एक

उत्तरकाशी। भारत चीन सीमा पर नेलांग घाटी में पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत हो गई। जबकि पेट्रोलिंग टीम में शामिल एक जवान घायल हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने एक सैनिक की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर भैरोघाटी से […]Read More

चारधाम यात्रा 2022: तीसरे दिन भी रुकी यमुनोत्री धाम यात्रा,

उत्तरकाशी। प्रदेश में बीते कई दिनों से हो रही बारिश के कारण यमुनोत्री धाम की यात्रा आज मंगलवार को तीसरे दिन भी रुकी पड़ी है। तीर्थयात्री जगह-जगह फंसे हुए हैं। इसके बाद कई श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम की ओर रुख किया है।विगत दिनों भारी बारिश के कारण चारधाम यात्रा के लिए नासूर बना जानकीचट्टी यमुनोत्री […]Read More

उत्तराखंड : श्रीनगर के दो गांवों में बादल फटने से

श्रीनगर/ पौड़ी। उत्तराखंड में पिछले दो दिन से हो रही भारी बारिश कहर बन कर बरस रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में दुश्वारियों का पहाड़ खड़ा हो गया है। वहीं पौड़ी जिले के श्रीनगर में देर रात दो गांव में बादल फटने की घटना हुई है। जोगड़ी और रैतपुरा गांव में बादल फटने से खेतों को […]Read More

उत्तराखंड : इन सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। आज भी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से नदी नाले उफान […]Read More

रुद्रप्रयाग : चोपता को जोड़ने वाला भीरी-चोपता मोटरमार्ग ध्वस्त, देखें

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान पहाड़ों में जगह-जगह भूस्खलन के कारण मोटरमार्ग ध्वस्त हो रहे हैं। रुद्रप्रयाग जनपद के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चोपता को जोड़ने वाला भीरी-चोपता मोटरमार्ग  भी बंद हो गया है। पलदवाड़ी में मोटरमार्ग का एक हिस्सा पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गया है। यहां पर मोटरमार्ग पैदल आवाजाही करने लायक भी नहीं […]Read More

सावधान! इन सात जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, ऑरेंज अलर्ट

देहरादून। आज शनिवार को मौसम विभाग ने राजधानी समेत 7 जनपदों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि […]Read More

धारचूला में पलक झपकते दो मंजिला मकान मलबे में हुआ

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश कहर बरपा रही है। बीती रात से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला मल्ली बाजार में दिल दहलाने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां भारी बरसात के बाद पहाड़ से मलबा और बोल्डर गिरने से दो मकान पूरी तरह से जमींदोज […]Read More

नैनीताल-भवाली रोड पर गिरी चट्टान, सड़क का 50 मीटर हिस्सा

नैनीताल। यहां गुरुवार रात से हो रही बारिश आज शुक्रवार को भी परेशानी का सबब बनी हुई है। सुबह नैनीताल-भवाली रोड पर पाइंस के पास भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सड़क का 50 मीटर हिस्सा पूरी तरह जमींदोज हो गया। इसके बाद से यहां यातायात ठप है। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी धीराज सिंह […]Read More