उत्तराखंड: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत
उत्तराखंड: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी से हादसे की खबर सामने आ रही है। तांबाखानी सुरंग के अंदर बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
सुरंग में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर
घटना बुधवार देर शाम साढ़े आठ बजे की है। जानकारी के अनुसार नवीन राणा (33) निवासी चुंगी बड़ेथी तांबाखानी सुरंग से गुजर रहा था। इस दौरान एक अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मार कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।
इलाज के दौरान युवक की मौत
अस्पताल पहुंचने के बाद युवक का इलाज शुरू हुआ। कुछ ही घंटो बाद युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सुरंग में बिजली नहीं थी। जिससे पालिका की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं। मामले को लेकर कोतवाली निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही अज्ञात वाहन चालक को अरेस्ट किया जाएगा।
