उत्तराखंड में ‘गोदान’ फिल्म टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी ने किया ऐलान
उत्तराखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त, जनता की आवाज उठाने वाले पत्रकार पर हमला
देहरादून। उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। देहरादून में एक पत्रकार पर हाल ही में हुआ जानलेवा हमला इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
बता दें जनता की आवाज को उठाने पर देहरादून में वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट पर तीन अज्ञात स्कूटी सवार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है बीते शाम को हेम भट्ट दफ्तर से घर लौट रहे थे। तभी वहां स्कूटी में तीन युवक पहुंचे और पत्रकार को बुरी तरह से पीट दिया।
जानकारी के अनुसार पत्रकार हेम भट्ट पर ये हमला MKP कालेज के पास हुआ है। बताया जा रहा है हेम भट्ट दफ्तर से अपने घर लौट रहे थे। इस दैरान युवकों ने उनकी बाइक को रोका और गाली-गलौच करने लगे। अचानक युवकों ने मौका देख उनके साथ हाथपाई कर दी और जान से मरने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।
