उत्तराखंड: 16 साल की छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म, दुष्कर्म की आशंका

 उत्तराखंड: 16 साल की छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म, दुष्कर्म की आशंका

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर 9वीं क्लास की लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है। बता दें कि बच्ची की उम्र 16 साल है। ये मामला शुरुआती जांच में दुष्कर्म का लग रहा है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकादमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच फिलहाल की जा रही है।

बेटी के गर्भवती होने की परिजनों को भी नहीं लगी भनक:- 16 साल की नाबालिग गर्भवती है, इसका पता परिजनों को भी नहीं लगा। बताया जा रहा है कि पीड़िता को पथरी की शिकायत थी, जिसका चेकअप कराने पीड़िता परिजनों के साथ जिला हॉस्पिटल रुद्रप्रयाग आई थी। लेकिन जब डॉक्टरों ने छात्रा को चेक किया तो उनके भी होश उड़ गए। क्योंकि पीड़ित गर्भवती थी। इसके बाद डॉक्टरों ने पीड़िता को हायर सेंटर श्रीनगर बेस चिकित्सालय रेफर किया।

छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया:- वहां अल्ट्रासाउंड जांच में गर्भावस्था की पुष्टि हुई, जिसके बाद छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया। घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा तत्काल बाल कल्याण समिति को दी गई। बाल कल्याण समिति के निर्देश पर नवजात शिशु को स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी रुद्रप्रयाग के सुपुर्द कर दिया गया है। 11वें दिन प्रोबेशन अधिकारी डॉ अखिलेश मिश्रा, स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी, बाल कल्याण समिति, वन स्टॉप सेंटर व चाइल्ड हेल्पलाइन के संयुक्त तत्वावधान में बच्ची का नामकरण संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न कराया गया।

फिलहाल बच्ची एजेंसी की देखरेख में सुरक्षित:- स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी के प्रबंधक पुनीत चौकियाल ने बताया कि फिलहाल बच्ची एजेंसी की देखरेख में सुरक्षित है। दो माह पश्चात भारत सरकार द्वारा संचालित कारा (CARA) पोर्टल के माध्यम से दत्तक ग्रहण की वैधानिक प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

दुष्कर्म की आशंका:- इधर, नाबालिग के साथ दुष्कर्म की आशंका को लेकर मामला गंभीर हो गया है। हालांकि अब तक आरोपी के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। सूत्रों के अनुसार छात्रा ने अभी तक कथित आरोपी का नाम उजागर नहीं किया है।

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज:- वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक रंजना गैरोला ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर भी प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है। यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों की निगाहें अब पुलिस व प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

Khabri Bhula

Related post