उत्तराखंड निवेश उत्सव में गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर सड़क हादसा, कांवड़ यात्री की मौत

रुड़की। शुक्रवार की सुबह रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के हरिद्वार बाईपास पर ढंढेरी के निकट हरियाणा रोडवेज की बस में एक कांवड़ यात्री को चपेट में ले लिया। हादसे में कांवड़ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे आननफानन में रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम रोहित (28) निवासी देवली रोड, जिला सोनीपत हरियाणा है।
हादसे से आक्रोषित कांवड़ यात्रियों ने हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। पुलिस ने आरोपित चालक को हिरासत में लिया है।