देहरादून : विकासनगर में ब्रेक फेल होने से रोड पर पलटा यूटिलिटी वाहन, पांच घायल

 देहरादून : विकासनगर में ब्रेक फेल होने से रोड पर पलटा यूटिलिटी वाहन, पांच घायल

विकासनगर। साहिया माख्टी मोटर मार्ग पर ददौली समाल्टा के समीप एक यूटिलिटी वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में भर्ती कराया। वही घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। जबकि दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार साहिया माख्टी मोटर मार्ग पर गांव से साहिया की ओर आ रहा एक यूटिलिटी वाहन ददौली समाल्टा के समीप अचानक रोड पर पलट गया। वहीं हादसे का कारण ब्रेक फेल बताया जा रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर सविता पांडे ने बताया कि यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जिसमें पांच लोग घायल थे। सभी का उपचार चल रहा है। दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Khabri Bhula

Related post