देहरादून में फिर गोलीकांड!, दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
देहरादून में फिर गोलीकांड!, दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। यहां पर एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजपुर रोड सिल्वर सिटी में जिम से बाहर निकलते हुए दो बदमाशों में युवक को गोली मारी।
स्टोन क्रशर संचालक की गोली मारकर हत्या
सिल्वर सिटी मॉल में जिम करने के लिए आए स्टोन क्रशर संचालक की दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे, उन्होंने एक बाइक चालक को मुख्य सड़क पर तैयारी स्थिति में रखा हुआ था। स्टोन क्रशर को गोली मारने के बाद तीनों बाइक से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि मृतक विक्रम शर्मा उम्र 45 वर्ष का काशीपुर में स्टोन क्रशर है, जबकि वह देहरादून के रेसकोर्स में रहता था। वह सुबह 9:00 बजे जिम आया था, करीब 10:30 बजे जिम से नीचे उतर रहा था। हमलावरों ने स्टोन क्रशर संचालक पर तीन गोलियां मारी, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
एक माह में लगातार पांचवीं हत्या
बता दें देहरादून में एक माह में लगातार पांचवीं हत्या है। तीन दिन पहले 11 फरवरी को तिब्बती मार्केट के बाहर कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। अज्ञात हमलावरों ने कारोबारी अर्जुन शर्मा की जिस तरह से गोली मारकर हत्या की है उससे इलाके में अफरातफरी है। बेखौफ बदमाशों ने सरेआम वारदात को अंजाम देकर देहरादून पुलिस को खुली चुनौती दी है।
देहरादून शहर में बीती दो फरवरी को गुंजन हत्याकांड, ऋषिकेश में प्रीति रावत की गोली मारकर हत्या, विकासनगर में छात्रा मनीषा तोमर की हत्या और तिब्बती मार्केट के बाहर कारोबारी अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े हत्या जैसी घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही वारदातों से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
