देहरादून: 65 साल के बुजुर्ग ने 10 वर्ष की बच्ची से किया दुष्कर्म

 देहरादून: 65 साल के बुजुर्ग ने 10 वर्ष की बच्ची से किया दुष्कर्म

विकासनगर। देहरादून जनपद के सहसपुर ब्लाक के एक गांव में 10 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आटा चक्की चलाने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग ने बच्ची के साथ हैवानियत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित फरार है।

जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची के साथक्रूरता से दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है आरोपी आरोपी आटा चक्की संचालक है। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम चार बजे बच्ची आटा चक्की के पास से गुजर रही थी।

मासूम को दी जान से मरने की धमकी

आरोपी ने बच्ची को अकेला देख मौके का फायदा उठाकर उसे बुलाया। इसके बाद बुजुर्ग बच्ची को लेकर कमरे में गया और वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के विरोध करने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिससे बच्ची डर के कारण रोते अपने घर लौट गई।

आरोपी की तलाश जारी

घर लौटने के बाद बच्ची ने रोते-बिलखते अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसे सुन उनके पैरों तले मानों जमीन खिसक गई। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस गिरफ़्तारी के लिए घटनास्थल पर पहुंची तब तक आरोपी बुजुर्ग मौके से फरार हो चुका था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Khabri Bhula

Related post