टिहरी/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में मॉनसून के चलते नदी नाले उफान पर हैं, तो मलबा आने से सड़कें भी बाधित हो रही हैं। टिहरी में चंबा के पास ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बंद हो गया है। उधर, बदरीनाथ हाईवे भी सिरोबगड़ में बंद है। हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-94 पर चंबा के पास प्लास्टर चौकी के पास मलबा आने से बंद हो गया है। इसके अलावा कुंजापुरी-हिंडोलाखाल मार्ग पर भी लगातार मलबा आ रहा है। यहां पर पहाड़ी से बार-बार पत्थर और बोल्डर गिर रहे हैं। हाईवे को खोलने में लगातार दिक्कतें सामने आ रही हैं। मौके पर जेसीबी मशीन तैनात है। एनएच के अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही पत्थरों का गिरना कम होगा, वैसे ही जेसीबी से सड़क को खोल दिया जाएगा।
उधर बदरीनाथ हाईवे पर मलबा लगातार परेशानी का सबब बन रहा है। बीती देर रात हुई बारिश के चलते एक बार फिर बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में बंद हो गया है। हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हैं। लोग रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं। सिरोबगड़ का भूस्खलन जोन भूस्खलन जोन नासूर बन गया है। आए दिन यहां हाईवे बाधित हो रहा है। यहां आवाजाही में जान का खतरा बना हुआ है।
उत्तराखंड : मलबा आने से ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बंद…
टिहरी/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में मॉनसून के चलते नदी नाले उफान पर हैं, तो मलबा आने से सड़कें भी बाधित हो रही हैं। टिहरी में चंबा के पास ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बंद हो गया है। उधर, बदरीनाथ हाईवे भी सिरोबगड़ में बंद है। हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं।जानकारी के…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













