,

उत्तराखंड : आईटीबीपी कर्मी की बेटी और ईडी अफसर की बीवी ने की आत्महत्या

देहरादून। मानसिक तनाव के चलते बीते गुरुवार की रात यहां ईडी अधिकारी की पत्नी और आईटीबीपी कर्मचारी की बेटी ने भी खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।पुलिस के अनुसार राजपुर क्षेत्र निवासी ईडी अधिकारी अभय कुमार की 45 वर्षीया पत्नी प्रियंका सिन्हा ने गुरुवार को अपने कमरे में चुन्नी के सहारे पंखे से…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। मानसिक तनाव के चलते बीते गुरुवार की रात यहां ईडी अधिकारी की पत्नी और आईटीबीपी कर्मचारी की बेटी ने भी खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस के अनुसार राजपुर क्षेत्र निवासी ईडी अधिकारी अभय कुमार की 45 वर्षीया पत्नी प्रियंका सिन्हा ने गुरुवार को अपने कमरे में चुन्नी के सहारे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच पड़ताल की। दूसरा मामला थाना बसंत विहार क्षेत्र का है जहां आईटीबीपी कर्मचारी अरविंद की 24 वर्षीया बेटी सोनल ने अपने कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय पर परिजन अपने गांव गए हुए थे। वापस आने के बाद ही बेटी की आत्महत्या की जानकारी मिली।
परिजनों के अनुसार सोनल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि प्रियंका सिन्हा काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रही थी। जिसका इलाज भी चल रहा था। सोनल भी काफी दिनों से मानसिक तनाव में थी। पुलिस दोनों मामलों में अन्य कारणों की जांच में जुटी है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें