देहरादून। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक छात्रा ने युवक पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म के दौरान अश्लील तस्वीर और वीडियो भी बनाई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले के अनुसार एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई कि वो 2 सालों से कोतवाली क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रही है। डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए राहुल शाह नाम के एक युवक से हुई थी। इंस्टाग्राम पर बातचीत करते-करते बात आगे बढ़ी तो झांसे में आकर उसने अपनी निजी फोटो आरोपी के साथ शेयर कर दी। उसके बाद आरोपी इन तस्वीरों के आधार पर ब्लैकमेल कर 7 महीने तक छात्रा के साथ दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान आरोपी ने छात्रा की अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली।
नाराज छात्रा ने परेशान होकर पूरा मामला अपने परिजनों को बताया और कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद आरोपी ने थाने में आकर माफी मांगी और दोबारा इस तरह की हरकत न करने का वादा किया, लेकिन कई दिनों से आरोपी छात्रा के माता पिता और भाई को अलग-अलग नंबरों से फोन पर धमकियां दे रहा है। साथ ही आरोपी छात्रा की अश्लील फोटो और वीडियो उनके गांव के लोगों व दोस्तों को भेज दी।
छात्रा ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले उसका रिश्ता तय हुआ था। आरोपी ने उस लड़के को भी उसकी अश्लील तस्वीर और वीडियो भेज दी। नगर कोतवाली प्रभारी विद्या भूषण नेगी ने बताया कि मच्छी बाजार निवासी आरोपी राहुल शाह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
देहरादून : दोस्त ने छात्रा का बनाया अश्लील वीडियो, फिर किया कई बार रेप
देहरादून। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक छात्रा ने युवक पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म के दौरान अश्लील तस्वीर और वीडियो भी बनाई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।मामले के अनुसार एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई कि वो 2…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













