,

श्रीनगर : गदेरे में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिवार में छाया मातम

श्रीनगरः बिलकेदार गदेरे में नहाते वक्त दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई है। देर रात पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्चों के शव को गदेरे में बने तालाब से बाहर निकाला। इस घटना से परिजनों में मातम छाया हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम बिलकेदार में दो बच्चे सक्षम…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

श्रीनगरः बिलकेदार गदेरे में नहाते वक्त दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई है। देर रात पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्चों के शव को गदेरे में बने तालाब से बाहर निकाला। इस घटना से परिजनों में मातम छाया हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम बिलकेदार में दो बच्चे सक्षम (12) पुत्र चरण सिंह और मयंक (10) पुत्र महेश सिंह खेलने का बहाना कर घर निकले थे। जब देर शाम तक दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

एसएसआई संतोष पैथवाल ने बताया कि बीते देर रात चरण सिंह और महेश सिंह निवासी बिलकेदार ने थाने पर आकर सूचना दी कि उनके बेटे सक्षम और मयंक शाम को घर से देवभूमि स्कूल की तरफ खेलने के लिए गए थे, लेकिन अभी तक वापस घर नहीं लौटे हैं। इस पर तत्काल वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष पैथवाल, प्रभारी बाजार चौकी उप निरीक्षक रणबीर सिंह रमोला ने पुलिस टीम के साथ बिलकेदार क्षेत्र में गुमशुदा बच्चों की तलाश की।

वहीं, रात करीब 12:30 बजे दोनों गुमशुदा बच्चों के कपड़े बिलकेदार गदेरे में बने तालाब के किनारे मिले। जहां पर पुलिस टीम की ओर से तालाब में दोनों बच्चों को खोजा गया। काफी खोजबीन के बाद दोनों को तालाब से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। लेकिन मौके पर दोनों बच्चे मृत पाए गए।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें