नई दिल्ली। पैगंबर पर विवादित बयान देने के लिए नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि देशभर में अशांति फैल गई है। देश में जो कुछ भी हो रहा है, उसकी जिम्मेदार नूपुर ही हैं। उन्होंने अपने बयान से देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया है। कोर्ट ने उन्हें टीवी पर आकर देश से माफी मांगने को कहा।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उदयपुर हत्याकांड का जिक्र भी किया। अदालत ने कहा- नूपुर ने अपनी बदजुबानी के साथ गैर जिम्मेदाराना बातें कहीं, बिना ये सोचे कि इसका अंजाम क्या होगा। दो जजों की बेंच ने कहा कि नूपुर ने टेलीविजन पर धर्म विशेष के खिलाफ उकसाने वाली टिप्पणी की। उन्होंने इस पर शर्तों के साथ ही माफी मांगी, वह भी तब, जब लोगों का गुस्सा भड़क चुका था। यह उनकी जिद और घमंड को दिखाता है। सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में कुछ इस तरह नूपुर के वकील और जजों के बीच कुछ इस तरह हुआ वार्तालाप…
नूपुर के वकील : वह जांच में शामिल हो रही हैं। वह कहीं भाग नहीं रहीं।
सुप्रीम कोर्ट : क्या आपके लिए यहां रेड कारपेट होना चाहिए। जब आप किसी के खिलाफ शिकायत करती हैं, तो उस व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया जाता है। आपके दबदबे की वजह से कोई भी आपको छूने की हिम्मत नहीं करता। इससे क्या फर्क पड़ता है कि आप एक पार्टी की प्रवक्ता हैं। आप सोचती हैं कि आपके पास सत्ता का समर्थन है और आप कानून के खिलाफ जाकर कुछ भी बोल सकती हैं।’
नूपुर के वकील : नूपुर को धमकियां मिल रही हैं। उनके लिए इस समय यात्रा करना सुरक्षित नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट : नूपुर को धमकियां मिल रही हैं या वे खुद सुरक्षा के लिए खतरा हैं? देश में जो कुछ हो रहा है, उसके लिए वही जिम्मेदार हैं।
सुप्रीम कोर्ट : पैगंबर के खिलाफ नूपुर शर्मा की टिप्पणी या तो सस्ते प्रचार, राजनीतिक एजेंडे या कुछ नापाक गतिविधियों के लिए की गई थी। ये धार्मिक लोग नहीं हैं और भड़काने के लिए ही बयान देते हैं। ऐसे लोग दूसरे धर्म की इज्जत नहीं करते।
सुप्रीम कोर्ट : हमने देखा है कि बहस के दौरान नूपुर ने कैसे उकसाने वाली बात कही, उसके बाद भी वे कहती हैं कि मैं एक वकील हूं। यह शर्मनाक है। नूपुर को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट : यह याचिका आपके घमंड को दिखाती है। आप लोअर कोर्ट की जगह सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुंच गईं। देशभर के मजिस्ट्रेट कोर्ट आपके लिए छोटे हैं।
शीर्ष अदालत ने विवादित बहस को दिखाने वाले टीवी चैनल और दिल्ली पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा, ‘दिल्ली पुलिस ने क्या किया? हमें मुंह खोलने पर मजबूर मत कीजिए। टीवी डिबेट किस बारे में थी? इससे केवल एक एजेंडा सेट किया जा रहा था। उन्होंने ऐसा मुद्दा क्यों चुना, जिस पर अदालत में केस चल रहा है।’
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद नूपुर शर्मा की तरफ से पेश हुए वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि नूपुर अपने बयान पर माफी मांग चुकी हैं और उन्होंने इसे वापस भी ले लिया है। इस पर कोर्ट ने कहा कि माफी मांगने के लिए तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इसके साथ ही कोर्ट ने नूपुर के खिलाफ दर्ज मामलों को दिल्ली ट्रांसफर करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उनके वकील ने याचिका वापस लेने की इजाजत मांगी, कोर्ट ने इसकी मंजूरी दे दी।
नूपुर के खिलाफ दिल्ली, कोलकाता, बिहार से लेकर पुणे तक कई मामले दर्ज हैं। नूपुर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की थी कि उनके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में जितने भी केस दर्ज हैं, उन सभी को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया जाए।
नूपुर पर सुप्रीम कोर्ट बेहद सख्त : कहा- देश में जो हो रहा, उसकी जिम्मेदार आप!
नई दिल्ली। पैगंबर पर विवादित बयान देने के लिए नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि देशभर में अशांति फैल गई है। देश में जो कुछ भी हो रहा है, उसकी जिम्मेदार नूपुर ही हैं। उन्होंने अपने बयान से देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया है।…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT EDUCATION GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













