,

चमोली : तपोवन की एनटीपीसी टनल से एक और शव बरामद

चमोली। तपोवन में एनटीपीसी की जल विद्युत परियोजना की टनल से शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। चमोली में बीते 7 फरवरी 2021 को ग्लेशियर टूट जाने के कारण काफी तबाही हुई थी। देशभर को इस घटना ने झकझोर कर रख दिया था। ग्लेशियर टूटने से प्लांट, बांध, पुलों को नुकसान पहुंचा था और…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चमोली। तपोवन में एनटीपीसी की जल विद्युत परियोजना की टनल से शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। चमोली में बीते 7 फरवरी 2021 को ग्लेशियर टूट जाने के कारण काफी तबाही हुई थी। देशभर को इस घटना ने झकझोर कर रख दिया था। ग्लेशियर टूटने से प्लांट, बांध, पुलों को नुकसान पहुंचा था और सैकड़ों लोग बह गए थे। घटना में 206 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें से 88 के शव बरामद किए जा चुके थे।
दरअसल एक और क्षत विक्षत शव तपोवन स्थित एनटीपीसी टनल के अंदर से मिला है। एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी नवजोत कौर ने बताया कि मुख्य टनल से करीब 650 मीटर अंदर मलबे की सफाई के दौरान एक शव बरामद हुआ है। शव को कंपनी के कर्मचारियों की मदद से बाहर निकाला गया। सड़ा गला होने के कारण अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें