,

उत्तराखंड : ‘अग्निपथ’ के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

देहरादून। आज सोमवार को हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन और उपवास किया। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना भारत की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है और युवाओं के साथ धोखा है।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अग्निवीर बनने के 4 साल बाद युवा बेरोजगार हो जाएगा। भाजपा नेता उन्हें…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। आज सोमवार को हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन और उपवास किया। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना भारत की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है और युवाओं के साथ धोखा है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अग्निवीर बनने के 4 साल बाद युवा बेरोजगार हो जाएगा। भाजपा नेता उन्हें सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी देने की बात कहकर पहले ही अपमानित कर चुके हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग की। उधर ऋषिकेश में भी अग्निपथ योजना के खिलाफ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। त्रिवेणी घाट पर आयोजित धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग की।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि अग्निपथ योजना के खिलाफ लगातार कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। जब तक सरकार इस योजना को वापस नहीं लेती है, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।उधर उधमसिंह नगर के सीमांत क्षेत्र खटीमा में भी अग्निपथ योजना के विरोध में विधायक भुवन चंद्र कापड़ी के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर सत्याग्रह किया। कापड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना युवाओं के साथ छलावा है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें