,

‘महायोगी’ के धाम केदारनाथ में योग की धूम, तस्वीरों में देखें योग उत्सव के रंग

रुद्रप्रयाग। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के मौके पर चारधाम में शुमार विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में भी योगाभ्यास किया गया। इस दौरान साधकों ने केदारनाथ मंदिर परिसर में योग किया। इसमें केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने भी शिकरत की और योग कर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया। उनके साथ आईटीबीपी के जवानों और…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रुद्रप्रयाग। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के मौके पर चारधाम में शुमार विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में भी योगाभ्यास किया गया। इस दौरान साधकों ने केदारनाथ मंदिर परिसर में योग किया। इसमें केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने भी शिकरत की और योग कर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया। उनके साथ आईटीबीपी के जवानों और तीर्थयात्रियों ने भी योगाभ्यास किया।

उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। दुनिया के पहले महायोगी शिव के धाम में भी तीर्थयात्रियों का सैलाब उमड़ा हुआ है। दो दिन पहले ही धाम में बर्फबारी और बारिश हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केदारनाथ धाम में पुरोहितों सहित यात्रियों ने योग किया। केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश भर में 75 स्थानों में होने वाले योग कार्यक्रम के लिए केदारनाथ को भी चयनित किया है। इस दौरान करीब 500 श्रद्धालुओं ने योगाभ्यास किया।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

दरअसल, 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे लोग ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं। भारतीय परंपरा के मुताबिक, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है। माना जाता है कि सूर्य के दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए फायदेमंद है। इसी वजह से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें