,

रामनगर में वन विभाग का क्लर्क घूस लेते रंगे हाथों दबोचा

नैनीताल। यहां विजिलेंस की टीम ने रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी में तैनात क्लर्क दिनेश कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के मुताबिक क्लर्क दिनेश कुमार की पिछले काफी समय से शिकायत मिल रही थी। फिलहाल विजिलेंस की टीम आरोपी दिनेश कुमार से पूछताछ कर रही है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

नैनीताल। यहां विजिलेंस की टीम ने रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी में तैनात क्लर्क दिनेश कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक क्लर्क दिनेश कुमार की पिछले काफी समय से शिकायत मिल रही थी। फिलहाल विजिलेंस की टीम आरोपी दिनेश कुमार से पूछताछ कर रही है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ बीएस साही के कार्यालय में दिनेश कुमार वैयक्तिक सहायक के रूप में कार्यरत है। दिनेश कुमार पर निजी खेत मे लगे पेड़ो को काटने की जांच कर अनुमति के लिए संस्तुति देने व  जिम्मेदारी थी। बुधवार को हलद्वानी विजिलेंस से आई टीम ने वैयक्तिक सहायक दिनेश कुमार को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें