हल्द्वानी। यहां वन विभाग आवासीय कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने सूदखोर के दबाव और धमकी के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस से सूदखोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के अनुसार वन विभाग परिसर में आवासीय कॉलोनी में रहने वाले वन दारोगा भजन सिंह के दो बेटे सरकारी क्वार्टर में रहते थे, जबकि भजन सिंह खटीमा में तैनात हैं। भजन सिंह ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि उनका 28 वर्षीय बेटा कमलेश सिंह देव अपने छोटे भाई नरेश के साथ रहता था। जबकि उनकी मां गांव ढोकटी बागेश्वर के तहसील कपकोट में रहती हैं। उसका बेटा कमलेश सिंह कुछ युवकों के चंगुल में फंस गया था। कमलेश ने दिल्ली निवासी युवक नवनीत सोनी से दो लाख रुपये उधार लिए थे, जिसे चुकाने के लिए नवनीत उसको परेशान कर रहा था।
बीते दिन नवनीत का रुपए चुकाने के लिए फोन आया और धमकी देने लगा। जिसके बाद कमलेश परेशान हो गया। रविवार शाम उसका छोटा भाई जब बाजार गया था, इस दौरान कमलेश ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। छोटा भाई जब बाजार से घर पहुंचा तो बड़े भाई को बेहोश देख तुरंत हॉस्पिटल ले गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हल्द्वानी : सूदखोर का दो लाख नहीं चुका पाया युवक, धमकी मिलने पर की खुदकुशी
हल्द्वानी। यहां वन विभाग आवासीय कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने सूदखोर के दबाव और धमकी के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस से सूदखोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पुलिस के अनुसार वन विभाग परिसर में आवासीय कॉलोनी में रहने वाले वन दारोगा भजन सिंह के दो बेटे…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













