,

जून की तपिश में धधकने लगे पौड़ी के जंगल

देहरादून। प्रदेश में एक बार फिर जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते दो दिनों से पौड़ी जनपद के श्रीनगर व टिहरी जनपद के कीर्तिनगर के आसपास के जंगलों में आग लगी हुई है, जिससे अमूल्य वन संपदा जलकर खाक हो रही है। आज शनिवार दोपहर श्रीनगर शहर से महज 3 किमी…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। प्रदेश में एक बार फिर जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते दो दिनों से पौड़ी जनपद के श्रीनगर व टिहरी जनपद के कीर्तिनगर के आसपास के जंगलों में आग लगी हुई है, जिससे अमूल्य वन संपदा जलकर खाक हो रही है। आज शनिवार दोपहर श्रीनगर शहर से महज 3 किमी की दूरी पर बुगाणी रोड और कीर्तिंनगर ब्लॉक के नैथाणा, बढियारगढ़ के आसपास जंगलों में आग अचानक तेजी से फैलने से दहशत का माहौल पैदा हो गया। जिस पर काबू पाने के लिये वन विभाग की टीम जुटी रही।
हालांकि वन विभाग के कर्मचारी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन विषम परिस्थिति के चलते वन विभाग के कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वन विभाग के कर्मचारियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग को मुख्य सड़क तक आने से रोका। श्रीनगर के रेंजर मनोज रावत ने बताया कि गर्मी बढ़ने की वजह से फिर जंगलों में आग की घटनाएं सामने आने लगी हैं। इसके लिये आम जनता को भी जागरूक रहना चाहिये।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें