जम्मू-श्रीनगर : रामबन नेशनल हाइवे पर निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा गिरा, 10 मजदूर हुए लापता

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन जिले के खूनी नाला मगरकोट के पास सुरंग निर्माण का काम शुरू होते ही गुरुवार की देर रात पहाड़ दरककर नीचे आ जाने से 10 मजदूर लापता है। इसके साथ ही खोदाई में लगी मशीनरी भी दब गई है। मलबा नीचे आने के साथ ही हाईवे पर वाहनों को रोक दिया…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन जिले के खूनी नाला मगरकोट के पास सुरंग निर्माण का काम शुरू होते ही गुरुवार की देर रात पहाड़ दरककर नीचे आ जाने से 10 मजदूर लापता है। इसके साथ ही खोदाई में लगी मशीनरी भी दब गई है। मलबा नीचे आने के साथ ही हाईवे पर वाहनों को रोक दिया गया है। इससे सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन रास्ते में फंस गए हैं।

जानकारी के मुताबिक खूनी नाला के पास सुरंग के एक ट्यूब का निर्माण पूरा हो गया है। जम्मू से श्रीनगर की ओर जाने के लिए दूसरे ट्यूब का निर्माण करने के लिए कार्यदायी एजेंसी ने गुरुवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे जैसे ही मशीनरी को पहाड़ की खोदाई के लिए लगाया वैसे ही पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा नीचे आ गया। इससे काम में लगी पोकलैन मशीन, क्रेन तथा डंपर चपेट में आ गए। कंपनी के 10 मजदूर भी मलबे में दब गए। मौके पर मौजूद दो गार्डों ने भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, ”मैं रामबन के उपायुक्त से लगातार संपर्क में हूं। करीब 10 मजदूर मलबे में दबे हैं, अन्य 2 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव कार्य जोरों पर चल रहा है। नागरिक प्रशासन और पुलिस अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

वहीं लापता मजदूरों में पांच पश्चिम बंगाल, दो नेपाल, एक असम और दो जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं। इनमें जादव रॉय (23), गौतम रॉय (22), सुधीर रॉय (31), दीपक रॉय (33), परिमल रॉय (38) निवासी पश्चिम बंगाल, नवाज चौधरी (26), कुशी राम (25) निवासी, शिव चौहान (26) निवासी असम, मुजफ्फर (38), इसरत (30) निवासी जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें