,

एक्शन में सीएम धामी, निरीक्षण में खामी मिलने पर दिनेश पठोई को किया सस्पेंड!

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह अचानक देहरादून राजपुर रोड स्थित आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सीएम धामी को अचानक कार्यालय में देख हड़कंप मच गया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री धामी आज ठीक दस बजे आरटीओ पहुंचे। इस दौरान पिछले लंबे समय से देहरादून आरटीओ से मिल रही शिकायतों…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह अचानक देहरादून राजपुर रोड स्थित आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सीएम धामी को अचानक कार्यालय में देख हड़कंप मच गया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री धामी आज ठीक दस बजे आरटीओ पहुंचे। इस दौरान पिछले लंबे समय से देहरादून आरटीओ से मिल रही शिकायतों पर और मौके का निरीक्षण करने पर दोषी पाए जाने के बाद आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया है।
इसके साथ ही सुबह दस बजे दफ्तर नहीं पहुंचने वाले कई अधिकारियों कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के आदेश किए गए। मुख्यमंत्री को आरटीओ कार्यालय में अनियमितता की लगातार शिकायतें मिल रही थी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अभी कई और अफसरों पर गाज गिर सकती है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें