,

उत्तराखंड : जयमाला के दौरान दूल्हे को मारी गोली, शादी समारोह में मची अफरा-तफरी!

नैनीताल: ओखलकांडा ब्लॉक के सुनकोट में जयमाला कार्यक्रम के दौरान अचानक गोली चली और दूल्हे की पीठ को रगड़ती हुई निकल गई। जिसके चलते दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से परिजनों द्वारा गंभीर रूप से घायल दूल्हे को पाटी (चम्पावत) के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

नैनीताल: ओखलकांडा ब्लॉक के सुनकोट में जयमाला कार्यक्रम के दौरान अचानक गोली चली और दूल्हे की पीठ को रगड़ती हुई निकल गई। जिसके चलते दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से परिजनों द्वारा गंभीर रूप से घायल दूल्हे को पाटी (चम्पावत) के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार देवीधुरा (चंपावत) निवासी दीवान सिंह के बेटे विजय लमगड़िया की बरात सुनकोट निवासी राम सिंह बोहरा के यहां आई थी। दोपहर को बरात लड़की के घर पहुंची। स्वागत के बाद बराती खाना खाने लगे। वहीं दूल्हा और दुल्हन को जयमाला के लिए घर की छत पर ले जाया गया। वहां जयमाला के साथ दूल्हा-दुल्हन की फोटोग्राफी चल रही थी। दोपहर दो बजे अचानक गोली चली जो दूल्हे विजय की पीठ को छूते हुए निकल गई। गोली लगने से विजय घायल हो गया। इससे शादी समारोह में अफरातफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व पुलिस और मुक्तेश्वर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। ग्राम प्रधान दिनेश बोरा ने बताया कि गोली किसने चलाई, इसका पता नहीं चल पाया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें