, ,

उत्तराखंड : चोपता – ऊखीमठ मोटर मार्ग चट्टान खिसकने से क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो!

गोपेश्वर। उत्तराखंड में मॉनसून ने अभी दस्तक भी नहीं दी है, लेकिन पहाड़ों और सड़कों की खस्ताहाल स्थिति अभी से सामने आने लगी है। ऐसा ही एक वीडियो चोपता-ऊखीमठ से सामने आया है। यहां चोपता-ऊखीमठ-कुंड मोटर मार्ग पर संसारी के पास पूरी सड़क धंस गई है। जिसके चलते केदारनाथ मार्ग पर कुंड और ऊखीमठ के बीच…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

गोपेश्वर। उत्तराखंड में मॉनसून ने अभी दस्तक भी नहीं दी है, लेकिन पहाड़ों और सड़कों की खस्ताहाल स्थिति अभी से सामने आने लगी है। ऐसा ही एक वीडियो चोपता-ऊखीमठ से सामने आया है। यहां चोपता-ऊखीमठ-कुंड मोटर मार्ग पर संसारी के पास पूरी सड़क धंस गई है। जिसके चलते केदारनाथ मार्ग पर कुंड और ऊखीमठ के बीच चोपता-मण्डल-गोपेश्वर मार्ग भारी भूस्खलन के चलते बन्द हो गया है। कुण्ड से आगे ऊखीमठ को जोड़ने वाला मार्ग उद्यान विभाग जेबरी (संसारी) के पास टूट गया है। जिस कारण उक्त मार्ग पर आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित कर दी गयी है। प्रदेश में चारधाम यात्रा गति पकड़ने के साथ ही तीर्थयात्रियों की परेशानियां भी बढ़ना शुरू हो गई है। कुण्ड-ऊखीमठ राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिगस्त होने से तीर्थयात्रियों को लंबा रास्ता तय करना पड़ा रहा है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग के खिसकने का मुख्य कारण पानी का रिसाव माना जा रहा है।

लेखक के बारे में

One response to “उत्तराखंड : चोपता – ऊखीमठ मोटर मार्ग चट्टान खिसकने से क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो!”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें