, ,

सीएम धामी ने कराया नामांकन, कहा-चंपावत की जनता की सेवा करने के लिए हूं तैयार

चंपावत। आज पार्टी के तमाम दिग्गजों के साथ मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत उपचुनाव के लिए नामांकन कर दिया है। चंपावत सीट पर 31 मई को उपचुनाव होना है। वहीं चंपावत उपचुनाव का परिणाम 3 जून को आएगा। सीएम धामी के सामने कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारा है।नामांकन से पहले सीएम…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चंपावत। आज पार्टी के तमाम दिग्गजों के साथ मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत उपचुनाव के लिए नामांकन कर दिया है। चंपावत सीट पर 31 मई को उपचुनाव होना है। वहीं चंपावत उपचुनाव का परिणाम 3 जून को आएगा। सीएम धामी के सामने कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारा है।
नामांकन से पहले सीएम धामी ने आज सुबह बनबसा में सीएम कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया था। सीएम धामी आज सुबह खटीमा में अपने कुल देवता के मंदिर में माथा टेककर नामांकन के लिए घर से निकले थे। इस मौके पर उन्होंने कहा था कि चंपावत की जनता उन्हें जीत का आशीर्वाद जरूर देगी।

विधानसभा चुनाव 2022 में खटीमा विधानसभा सीट में हार के बाद पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीट छोड़ी है। चंपावत विधानसभा सीट को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। 

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें