,

देहरादून : राजपुर रोड पर बेकरी में लगी भीषण आग

देहरादून। राजपुर रोड के समीप एलोराज बेकरी में आज शनिवार सुबह चार बजे के करीब आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पहुंचे। उन्‍होंने कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। पुलिस द्वारा घटना…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। राजपुर रोड के समीप एलोराज बेकरी में आज शनिवार सुबह चार बजे के करीब आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पहुंचे। उन्‍होंने कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है, साथ ही नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बड़ी बेकरी होने की वजह से मौके पर काफी सिलेंडर रखे हुए थे। सिलेंडर आग ना पकड़ लें, इसके लिए दमकल के चालक सुनील ने सबसे पहले सिलेंडर को वहां से हटाया। उसके बाद दमकल कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नगर अग्निशमन अधिकारी निशांत तिवारी ने बताया कि राजपुर रोड स्थित एक बेकरी में आग लगने की सूचना मिली, जिस पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट लग रहा है। पुलिस द्वारा आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। साथ ही नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें