,

भूत-प्रेत का भय दिखाकर हरिद्वार के बाबा ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, देहरादून में दर्ज हुआ मुकदमा

देहरादून। अपनी जिंदगी में परेशानियों से जूझ रही एक महिला ने एक कथित बाबा पर भूत-प्रेत का डर दिखाकर वर्षों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बाबा उसके साथ यह सब किशोरावस्था से ही दुष्कर्म कर रहा है। अब उसकी बेटियां भी हो गई हैं। आरोप है कि उसने बेटियों के…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

देहरादून। अपनी जिंदगी में परेशानियों से जूझ रही एक महिला ने एक कथित बाबा पर भूत-प्रेत का डर दिखाकर वर्षों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बाबा उसके साथ यह सब किशोरावस्था से ही दुष्कर्म कर रहा है। अब उसकी बेटियां भी हो गई हैं। आरोप है कि उसने बेटियों के साथ भी गलत हरकत की है। पुलिस ने बाबा और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से ताल्लुक रखती है। उसके घर पर परमानंद पुरी उर्फ प्रवीण गुजराल का आनाजाना था। वह खुद को कथित बाबा बताता था। उस वक्त वह करीब 14 साल की थी जब उससे मुलाकात हुई। वह भगवान में श्रद्धा रखती है तो उसके साथ मिलना-जुलना हो गया। इस बीच उसने कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाया और दुष्कर्म किया। घबराकर उसने माता-पिता को यह बात बताने को कहा तो उसने डरा दिया। कहा कि वह भूत-प्रेत के हवाले कर देगा। ऐसे में वह डर गई। इसके बाद से उसने कई बार ऐसा किया। जब वह बड़ी हो गई तो कथित बाबा ने ही उसके माता-पिता को झांसे में लेकर एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति से उसकी शादी करा दी। शादी के बाद उसकी दो बेटियां हुई हैं। एक आठ साल और दूसरी चार साल की है। आरोप है कि परमानंद पुरी ने इन बेटियों के साथ भी गलत हरकत की है। महिला ने आरोप लगाया कि बाबा यह कहते हुए बच्चियों को शराब पिला देता था कि इससे पेट के कीड़े मर जाते हैं। महिला का आरोप है कि बाबा ने कई बार बच्चियों को खट्टी चीजें और मांस भी खिलाया था। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि एक बेटी बाबा की भी है। वह डीएनए जांच करवाने को भी तैयार है। महिला का आरोप है कि कई बार दवाईयां खिलाकर उसका गर्भपात भी कराया गया। इस काम में परमानंद की पत्नी भी उसका साथ देती थी। इंस्पेक्टर नंद किशोर भट्ट ने बताया कि मामले में परमानंद पूरी और उसकी पत्नी पूनम गुजराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें