,

उत्तराखंड : कॉर्बेट पार्क में अवैध कटान और निर्माण पर तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

देहरादून : कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अवैध कटान और निर्माण सहित तमाम अनियमितताओं के मामले में धामी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। दो फॉरेस्ट अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। जबकि एक आईएफएस अधिकारी को देहरादून मुख्यालय अटैच किया गया है। शासन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।उत्तराखंड वन विभाग…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून : कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अवैध कटान और निर्माण सहित तमाम अनियमितताओं के मामले में धामी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। दो फॉरेस्ट अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। जबकि एक आईएफएस अधिकारी को देहरादून मुख्यालय अटैच किया गया है। शासन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
उत्तराखंड वन विभाग में जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के भीतर अवैध निर्माण समेत तमाम अनियमितताओं की शिकायत की जांच शासन स्तर पर चल रही थी। पिछले दिनों वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भ्रष्ट अधिकारियों को आगाह करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी थी। शासन द्वारा प्रदेश के तीन IFS अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार कैंपा की जिम्मेदारी संभाल रहे जेएस सुहाग को निलंबित किया गया है। साथ ही आय से अधिक संपत्ति मामले में चर्चाओं में रहने वाले किशनचंद को भी सस्पेंड किया गया है। इसके साथ ही कॉर्बेट नेशनल पार्क के निदेशक राहुल पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें देहरादून वन मुख्यालय में अटैच कर दिया है।
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने आईएफएस अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विभाग में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें