रामनगर। यहां एक सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाला नौजवान अपनी बहन की शादी के लिए घर आया हुआ था। परिवार में जश्न की तैयारी थी, लेकिन घर से बहन की डोली विदा हो पाती, उससे पहले ही भाई की दुनिया से विदाई हो गई। अचानक हुए इस हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। गांव में मातम पसरा है।
मिली जानकारी के अनुसार आनंद सिंह पुत्र मोहन सिंह सेना में कार्यरत थे। उनका परिवार छोई खुशालपुर में रहता है। आनंद की बहन की शादी थी। जिसके लिए वो छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। 11 अप्रैल को वो किसी काम से रामनगर की ओर जा रहे थे। तभी आनंद की बाइक का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में आनंद के सिर पर गहरी चोट लगी। वो बेहोश थे। घायल जवान को आनन-फानन में हल्द्वानी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन जवान की हालत में सुधार नहीं हुआ।
कोई उम्मीद न देख परिजनों ने सेना से मदद मांगी। भारतीय सेना ने एयर एम्बुलेंस के जरिये घायल जवान को मिलिट्री हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया, लेकिन अफसोस कि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद आनंद को बचाया नहीं जा सका। लखनऊ के मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज के दौरान आनंद का निधन हो गया। उधर आनंद की मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर में मातम पसर गया। गांव के लोग भी गमगीन हैं।
उत्तराखंड : बहन की शादी की तैयारी में जुटे फौजी की हादसे में मौत से मातम
रामनगर। यहां एक सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाला नौजवान अपनी बहन की शादी के लिए घर आया हुआ था। परिवार में जश्न की तैयारी थी, लेकिन घर से बहन की डोली विदा हो पाती, उससे पहले ही भाई की दुनिया से विदाई हो गई। अचानक…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें














3 responses to “उत्तराखंड : बहन की शादी की तैयारी में जुटे फौजी की हादसे में मौत से मातम”