देहरादून। राज्य के विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध 119 कॉलेजों में इस साल बिना प्रवेश परीक्षा के ही दाखिले होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस साल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के उस निर्देश को स्थगित रखा है, जिसमें सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले के लिए कहा गया था। आगामी सत्र से इस पर विचार किया जा सकता है।
गौरतलब है कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी) के आधार पर स्नातक में दाखिले की तैयारी है। जो छात्र प्रवेश परीक्षा के आधार दाखिला नहीं पा सकेंगे, उनके सामने विकल्प होगा कि वे राज्य विश्वविद्यालय एवं उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में दाखिला पा सकते हैं।
महाविद्यालय शिक्षकों के मुताबिक यूजीसी की नई व्यवस्था के तहत दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके बाद प्रवेश परीक्षा होगी। प्रदेश के महाविद्यालयों में अभी इसकी कोई तैयारी नहीं है इसलिए यदि ये व्यवस्था अपनाई जाती तो दिक्कतें आ सकती थीं।
डीएवी पीजी कालेज के प्राचार्य अजय सक्सेना के मुताबिक प्रवेश परीक्षा के बाद बच्चों को ग्रेड दिया जाएगा। इसके आधार पर उनका दाखिला हो सकेगा। दाखिले के दौरान अब छात्र-छात्राओं के इंटर के अंक नहीं देखे जाएंगे। फिलहाल केंद्रीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में इस आधार पर दाखिले होंगे। वहीं, उत्तराखंड के राज्य विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में पुरानी व्यवस्था के तहत ही इंटर के अंकों के आधार पर स्नातक में प्रवेश मिलेगा।
उच्च शिक्षा विभाग के मुताबिक जुलाई 2022 से नया शिक्षा सत्र शुरू होगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. संदीप शर्मा के मुताबिक प्रदेश में 11 राज्य विश्वविद्यालय और 119 महाविद्यालय हैं। नए शिक्षा सत्र में छात्रों के दाखिले की प्रक्रिया को लेकर शासन स्तर से निर्णय होना है। उधर एचएनबी केंद्रीय विवि से संबद्ध प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के महाविद्यालयों में छात्रों की संख्या पहले ही कम हैै। ऐसे में इस शिक्षा सत्र से केंद्रीय विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया से इन महाविद्यालयों में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या घट सकती है। प्रदेश में 119 राजकीय महाविद्यालय हैं। इनमें 14 महाविद्यालय 2021-22 में खुले हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. संदीप शर्मा के मुताबिक सभी नए खुले महाविद्यालयों में कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। नए खुले 14 में से सात महाविद्यालयों के लिए भूमि भी चिह्नित कर ली गई है।
उत्तराखंड : 119 कॉलेजों में इस वर्ष बिना एंट्रेंस के ही होंगे दाखिले!
देहरादून। राज्य के विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध 119 कॉलेजों में इस साल बिना प्रवेश परीक्षा के ही दाखिले होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस साल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के उस निर्देश को स्थगित रखा है, जिसमें सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













