गोंडा : आसाराम बापू के आश्रम परिसर में खड़ी कार में मिला किशोरी का शव!

गोंडा में आसाराम बापू के आश्रम परिसर में खड़ी कार में 13 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवती बीते चार दिनों से लापता थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

गोंडा में आसाराम बापू के आश्रम परिसर में खड़ी कार में 13 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवती बीते चार दिनों से लापता थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि किशोरी का शव मिलने की जानकारी होने पर डीएम डा. उज्जवल कुमार व एसपी संतोष कुमार मिश्र ने पहुंचकर जानकारी ली। इसके साथ ही इस घटना का राजफाश व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों को लगाया गया है। डाग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर पड़ताल की।
उधर आश्रम के सेवादार समेत कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसपी ने बताया कि नगर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली किशोरी बीते पांच अप्रैल की देर शाम घर से गायब हो गई थी। इस मामले में उसके घरवालों ने छह अप्रैल को मिश्रौलिया चौकी पर सूचना दी। काफी तलाश के बाद जब किशोरी का पता नहीं चला तो सात अप्रैल को उसके पिता ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कराया। मुकदमे के बाद किशोरी की बरामदगी के लिए टीम लगाई गई।
एसपी ने बताया कि वह जिलाधिकारी के साथ पहुंचे। किशोरी की पहचान कराई गई। किशोरी उसी गांव की निकली। जो पांच अप्रैल की देर शाम गायब हुई थी। कार में पड़े किशोरी के शव में सड़न शुरू हो गई थी। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। हर बिंदुओं की जांच चल रही है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें