,

उत्तराखंड : इस महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी संपत्ति!

देहरादून। यहां नेहरू कॉलोनी डालनवाला की रहने वाली पुष्पा मुंजाल ने करीब 55 लाख की अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर दी है। इसको लेकर उन्होंने देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा भी पेश किया है।पुष्पा का कहना है कि वह राहुल के विचारों से अत्यंत प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। यहां नेहरू कॉलोनी डालनवाला की रहने वाली पुष्पा मुंजाल ने करीब 55 लाख की अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर दी है। इसको लेकर उन्होंने देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा भी पेश किया है।
पुष्पा का कहना है कि वह राहुल के विचारों से अत्यंत प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है।

पुष्पा का कहना है कि देश की एकता और अखंडता के लिए गांधी परिवार ने अपने प्राणों की आहुति दी है। पुष्पा ने न्यायालय में अपनी संपत्ति का पूर्ण विवरण देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे बाद मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को सौंपा जाए। वसीयतनामे में जानकारी दी गई कि पुष्पा मुंजियाल के पास संपत्ति में 50 लाख की एफडी और 10 तोला सोना भी शामिल है।
मेघराज की पुत्री पुष्पा ने अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर दी है। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि इस बाबत पुष्पा ने राहुल के नाम अपनी संपत्ति करने का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर सौंपा गया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें