,

उत्तराखंड : स्कूल में शराब पीकर आने, शर्ट उतारकर बच्चों को पढ़ाने वाले गुरु जी सस्पेंड

पौड़ी। थलीसैंण ब्लॉक के कुणेध प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार के शराब पीकर स्कूल पहुंचने और शर्ट उतारकर बच्चों को पढ़ाने का मामला सामने आया था। इस खबर को मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने प्रदीप को निलंबित कर दिया…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

पौड़ी। थलीसैंण ब्लॉक के कुणेध प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार के शराब पीकर स्कूल पहुंचने और शर्ट उतारकर बच्चों को पढ़ाने का मामला सामने आया था। इस खबर को मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने प्रदीप को निलंबित कर दिया है।

अपने निलंबन आदेश में उन्होंने लिखा है कि उप शिक्षा अधिकारी थलीसैंण द्वारा 14 मार्च को उपलब्ध करायी गयी संस्तुति के आधार पर प्रदीप कुमार, प्रधानाध्यापक राप्रावि कुणेध विकासखंड थलीसैंण जनपद पौड़ी गढ़वाल पर लगे आरोपों के चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए कार्यालय उप शिक्षा अधिकारी थलीसैंण में संबद्ध किया जाता है।

लेखक के बारे में

2 responses to “उत्तराखंड : स्कूल में शराब पीकर आने, शर्ट उतारकर बच्चों को पढ़ाने वाले गुरु जी सस्पेंड”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें