,

मसूरी : गुब्बारा गैस सिलिंडर फटने से धमाका, युवक की हालत गंभीर…

मसूरी। कुलड़ी में गुब्बारा गैस भरने वाले सिलिंडर में धमाका होने से गुब्बारा बेचने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिलेंडर में धमाका इतना तीव्र था कि युवक का एक पैर धड़ से अलग हो गया और सौ मीटर दूर जा गिर गया। वहीं धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग हैरान रह…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

मसूरी। कुलड़ी में गुब्बारा गैस भरने वाले सिलिंडर में धमाका होने से गुब्बारा बेचने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिलेंडर में धमाका इतना तीव्र था कि युवक का एक पैर धड़ से अलग हो गया और सौ मीटर दूर जा गिर गया। वहीं धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग हैरान रह गए और कुछ होटलों की खिड़कियां चकनाचूर हो गई।
घटना स्थल के पास मौजूद दुकानदार राजेश गोयल ने बताया कि वह अपनी दुकान पर थे तभी जोरदार धमाका हुआ। कुछ समझ में ही नहीं आया फिर घटना स्थल पर पहुंचे तो एक युवक लहूलुहान पड़ा था और उसका एक पैर गायब था। तत्काल पुलिस को फोन लगाया लेकिन फोन नहीं लगा। किसी तरह कुछ लोगों के साथ गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले गए।
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रसूलपुर गामड़ी निवासी अरविंद कुमार माल रोड में एक होटल में काम करता है और वह शाम को गुब्बारा भी बेचता है। प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद शर्मा के अनुसार सुरेंद्र सिंह मालरोड स्थित एक होटल में सफाई कर्मचारी हैं और रोज की तरह वह शुक्रवार को होटल परिसर में गुब्बारों में गैस कर रहा था और तभी गैस का सिलेंडर फट गया, जिससे उसके पैर धड़ से अलग हो गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे प्रारंभिक उपचार के बाद उसे देहरादून रेफर कर दिया।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें