,

उत्‍तर प्रदेश : कुशीनगर में टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत!

कुशीनगर: उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार की सुबह जहरीली टाफी खाने से एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित चार बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर के कसया थाना इलाके के कुड़वा उर्फ़ दिलीपनगर गांव के सिंसई लठउर टोला में आज सुबह तकरीबन सात बजे टॉफी खाने से चार मासूम बच्चों…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

कुशीनगर: उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार की सुबह जहरीली टाफी खाने से एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित चार बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर के कसया थाना इलाके के कुड़वा उर्फ़ दिलीपनगर गांव के सिंसई लठउर टोला में आज सुबह तकरीबन सात बजे टॉफी खाने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गई। टॉफी के अलावा नौ रुपये गठरी में मिले हैं। टॉफी गीली थी। टॉफी में किसी जहरीले पदार्थ की मिलावट की आशंका है।  मृत बच्चों की पहचान रसगुल की पुत्री संजना छह वर्ष, स्वीटी तीन वर्ष, समर दो वर्ष और मायके आई रसगुल की बहन खुशबू के पुत्र आरुष पांच वर्ष के रूप में हुई है। मृत बच्चे अनुसूचित जनजाति लठ परिवार के हैं।

वहीं, मामले में उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों की टॉफी खाने से हुई दुर्घटना का संज्ञान लिया है। उन्होने डीएम और सीएमओ को तत्काल मौके पर जाने को कहा। उन्होंने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता  दिए जाने तथा जांच के बाद रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें