,

उत्तराखंड : पेड़ से टकराई स्कूल बस, एक बच्ची की मौत!

देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूल बस के पेड़ से टकराने के कारण एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि पांच बच्चों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया। घायल छात्रों का जीवनगढ़…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूल बस के पेड़ से टकराने के कारण एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि पांच बच्चों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया। घायल छात्रों का जीवनगढ़ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार बाड़वाता स्थिति एक निजी स्कूल की बस सुबह डाकपत्थर से बच्चों को लेकर जा रही थी। तालिया पीर के पास बस अचानक पीपल के पेड़ से टकराई। इससे बच्चों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 12 साल की छात्रा श्रृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई है। मामले की जांच कर रही है डाकपत्थर चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा और पीएम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें