रुड़की। गंगनहर किनारे सेल्फी ले रहे चार दोस्तों में से दो युवक गंगनहर में डूबकर लापता हो गए। उनको डूबते देख दो दोस्तों ने शोर मचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। हादसे के सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार, भरत (21) निवासी मोदीपुरम, मेरठ, संदीप (27) निवासी हवेली के पास, बागपत, अभिषेक जैन (21) निवासी चौहान एन्क्लेव बागपत और राकेश (46) निवासी बड़ौत रोड, बागपत आज शुक्रवार की सुबह कार से मसूरी जा रहे थे। सुबह करीब चार बजे वह रुड़की पहुंचे। यहां उन्होंने सोलानी पार्क के पास अपनी कार रोक दी।
चारों दोस्त कार से नीचे उतरकर गंगनहर किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। इस बीच भरत और संदीप का अचानक पैर फिसल गया और वह गंगनहर में डूबने लगे। अभिषेक और राकेश ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों गंगनहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गए। अपने दोस्तों को डूबते देख दोनों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने हादसे की सूचना दोनों के परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही परिजन रुड़की पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उधर, परिजनों ने हादसे को संदिग्ध मानते हुए पुलिस से मामले की गहनता से जांच करने की मांग की। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी डीप कुमार ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही गंगनहर में डूबे युवकों की तलाश के लिए ऋषिकेश से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों की तलाश की जा रही है।
उत्तराखंड : फिर सेल्फी लेने के फेर में दो युवकों ने गंवाई जान!
रुड़की। गंगनहर किनारे सेल्फी ले रहे चार दोस्तों में से दो युवक गंगनहर में डूबकर लापता हो गए। उनको डूबते देख दो दोस्तों ने शोर मचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। हादसे के सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस के अनुसार, भरत (21) निवासी…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













