देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के ठीक अगले दिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उनकी सीएम बनने की बेताबी झलकती है। उनके अनुसार पार्टी के सत्ता में आने पर या तो वह मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर घर बैठ जाएंगे। तीसरा कोई विकल्प ही नहीं है।
हरदा ने कहा कि वह अपनी सोच के अनुसार नया उत्तराखंड बनाना चाहते हैं, इसलिए वह किसी भी बात पर समझौता नहीं कर सकते हैं। वेब मीडिया में दिए एक इंटरव्यू में हरीश रावत ने कहा कि अब उनकी उम्र ऐसी नहीं रह गई है कि वह कुछ और सोचें। हरीश रावत या तो मुख्यमंत्री हो सकता है या घर बैठ जाए। इन दोनों के अलावा तीसरा कोई विकल्प नहीं है। बकौल हरीश, वह अपनी सोच के अनुसार नया उत्तराखंड बनाना चाहते हैं। हालांकि इसमें दूसरों की सोच को भी समाहित करेंगे। लेकिन कहीं न कहीं जो प्रभाव रहेगा, वह उनकी सोच होगी।
हरीश ने कहा कि वह इस समय अपनी सोच के लिए कोई समझौता नहीं कर सकते हैं। इसलिए उनके लिए बहुत ज्यादा विकल्प नहीं हैं। वह या तो मुख्यमंत्री बनेंगे या घर बैठना पसंद करेंगे। वहीं दूसरी तरफ एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में हरीश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह हाईकमान तय करेगा। जो भी निर्णय होगा, उन्हें स्वीकार होगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी 45 से 48 सीटें जीत रही है। इसका श्रेय उन्होंने राहुल गांधी को दिया। उधर इस मुद्दे पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि पहले मतदान का रिजल्ट तो आ जाए, मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह बाद की बात है। इस विषय में वह अभी से कुछ नहीं कहना चाहते हैं।
लालकुआं सीट से चुनाव लड़े रावत ने कहा कि वह और हरिद्वार ग्रामीण से उनकी बेटी अनुपमा रावत दोनों जीत रहे हैं। हालांकि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने उन्हें कड़ी टक्कर दी है।
हरिद्वार ग्रामीण सीट से किस्मत आजमा रहीं उनकी बेटी अनुपमा रावत के बारे में हरदा ने कहा कि निश्चित तौर पर अनुपमा जीत रही हैं। उन्होंने खुद 20 से 22 साल हरिद्वार की सेवा की है, इसलिए हरिद्वार की जनता का आशीर्वाद अनुपमा को जरूर मिलेगा। हालांकि दोनों सीट पर मुकाबला कड़ा था।
उधर हरीश ने कहा कि चुनाव में हमने जनता से बहुमत मांगा था, लेकिन इस तरह के रुझान आ रहे, ऐसा लगता है, जनता ने हमें उससे ज्यादा दे दिया है। कांग्रेस पार्टी 45 से 48 सीटें जीत रही हैं। वह इतनी सीटों को लेकर आश्वस्त हैं।
जुबां पर आई हरदा की बेताबी : बोले, सीएम बनूंगा या घर बैठ जाऊंगा!
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के ठीक अगले दिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उनकी सीएम बनने की बेताबी झलकती है। उनके अनुसार पार्टी के सत्ता में आने पर या तो वह मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर घर बैठ जाएंगे। तीसरा कोई विकल्प ही नहीं है।हरदा ने…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT EDUCATION GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













