, ,

पठानकोट-लुधियाना ब्लास्ट : आतंकी को शरण देने वाले चार आरोपी उत्तराखंड के गिरफ्तार

देहरादून। एसटीएफ ने बड़ा खुलासा किया है। एसटीएफ ने पंजाब के पठानकोट बम ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता को शरण देने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के नवांशहर, पठानकोट व लुधियाना में हुए आतंकी विस्फोट की घटनाओं के संबंध में गोपनीय इनपुट पर उत्तराखंड एसटीएफ ने यह कारवाई की। जिसमें एसटीएफ…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

देहरादून। एसटीएफ ने बड़ा खुलासा किया है। एसटीएफ ने पंजाब के पठानकोट बम ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता को शरण देने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के नवांशहर, पठानकोट व लुधियाना में हुए आतंकी विस्फोट की घटनाओं के संबंध में गोपनीय इनपुट पर उत्तराखंड एसटीएफ ने यह कारवाई की। जिसमें एसटीएफ की विभिन्न टीमों ने जनपद ऊधमसिंह नगर के पंतनगर से चार लोगों की गिरफ्तारी की गई। जिनके द्वारा पठानकोट, नवांशहर और लुधियाना ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता सुखप्रीत उर्फ सुख को शरण दी जा रही थी। नवम्बर 2021 में पंजाब के पठानकोट व नवांशहर और लुधियाना में बम ब्लास्ट की घटनाएं हुयी थी, जिसमें पंजाब पुलिस द्वारा पूर्व में 6 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है। इसमें एक आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख के उत्तराखंड में शरण लिये जाने की सूचना पर उत्तराखंड एसटीएफ ने तीन दिन तक ऑपरेशन चलाया। इस दौरान शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ साबी व उसके भाई हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, अजमेर सिंह उर्फ लाडी मंड तथा गुरपाल सिंह उर्फ गुर्री ढिल्लो को गिरफ्तार किया है।पकड़े गये चारों लोगों में से शमशेर उर्फ शेरा के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर बरामद की गयी है तथा इनके द्वारा इस अपराध में इस्तेमाल की जा रही कार फोर्ड फिगो को भी बरामद किया गया।जिनके द्वारा पंजाब में आतंकी बम ब्लास्ट के आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख को अपने घर में शरण देने और लाने ले जाने के लिए उपरोक्त कार को प्रयोग में लाया जा रहा था। पकड़े गये चारों व्यक्ति कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, सरबिया से इंटरनेट व व्हाट्सअप कॉल से जुड़े थे।

गिरफ्तार आरोपी…

1 हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र गुरनाम सिंह (24 साल) निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना कैलाखेड़ा जनपद ऊधमसिंह नगर
2 गुरपाल सिंह उर्फ गुरी ढिल्लो पुत्र गुरदीप सिंह (24 साल) निवासी गोलू टांडा आर्सल पार्सल थाना स्वार जिला रामपुर यूपी, हाल निवासी संधू ढाबा बाजपुर
3 अजमेर सिंह मंड उर्फ लाडी पुत्र स्व. गुरवेल सिंह (30 साल) निवासी ग्राम बैतखेड़ी थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंह नगर
4 शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ साबी पुत्र गुरनाम सिंह (26 साल) निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना कैलाखेड़ा जनपद ऊधमसिंह नगर

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें