,

सीएम धामी ने सफाईकर्मियों ‘पर्यावरण मित्रों’ को दी बड़ी सौगात…

पर्यावरण मित्रों हेतु 2 लाख के बीमे की व्यवस्था की जायेगी पर्यावरण मित्रों का सफाई-धुलाई भत्ता बढ़ाया जायेगा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफाईकर्मियों को बड़ी सौगात दी है। उत्तराखंड चुनाव से ठीक पहले सीएम धामी ने सफाई कर्मचारियों का मानदेय 500 रुपये प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

  • पर्यावरण मित्रों हेतु 2 लाख के बीमे की व्यवस्था की जायेगी
  • पर्यावरण मित्रों का सफाई-धुलाई भत्ता बढ़ाया जायेगा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफाईकर्मियों को बड़ी सौगात दी है। उत्तराखंड चुनाव से ठीक पहले सीएम धामी ने सफाई कर्मचारियों का मानदेय 500 रुपये प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना के नेतृत्व बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी के साथ ही कर्मचारियों की अन्य कई समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरण मित्रों (सफाई कर्मचारियों) का मानदेय 500 रू. प्रतिदिन किये जाने, पर्यावरण मित्रों हेतु 02 लाख रूपये के बीमे की व्यवस्था किये जाने तथा पर्यावरण मित्रों का सफाई-धुलाई भत्ता बढ़ाये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग के ढ़ांचे (पर्यावरण मित्रों सहित) पुनरिक्षित किये जाने की भी घोषणा की।
इस संबंध में उपसचिव मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सचिव नगर विकास विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें