देहरादून। उत्तराखंड के छठे दौरे पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सोमवार को देहरादून पहुंचे और चुनावी शंखनाद कर दिया।
परेड ग्राउंड में उन्होंने उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए नवपरिवर्तन अभियान का शुभारंभ किया। केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड से सबसे ज्यादा लोग भारत माता की सेवा करने जाते हैं। ये शहीदों, देशभक्तों और वीरों की भूमि है। उत्तराखंड से कोई भी जवान, चाहे वो फौज से हो, पैरामिलिट्री फोर्स से हो या पुलिस से हो। जो देश सेवा करते हुए शहीद होगा, उनके परिवार को हमारी सरकार एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता राशि देगी।
उन्होंने कहा कि राजनीति में आने से पहले मैं एनजीओ चलाता था। तब मुझे लगता था कि शहीद के परिवार की कोई सुध लेने वाला नहीं है और बहुत बुरा लगता था। जब मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री बना, तब मैंने वहां योजना बनाई कि शहीद के परिवार को सम्मान के रूप में एक करोड़ रुपये मिलेंगे। केजरीवाल ने इस दौरान एक और एलान किया। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद जवानों को भटकना नहीं पड़ेगा। अगर उत्तराखंड में आप की सरकार बनती है तो एक्स सर्विसमैन को सीधे उत्तराखंड सरकार में नौकरी दी जाएगी। वह उत्तराखंड नव निर्माण में भागीदारी होंगे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि धामी साहब और हर मंत्री को महीने में चार हजार यूनिट बिजली मुफ्त मिलती है और अगर मैं जनता को बिजली देता हूं तो इन्हें मिर्ची लगती है। दूसरी पार्टी भी अब मुफ्त बिजली की बात कर रही है। यह किसी और के बस की बात नहीं है। यह केवल मैं ही कर सकता हूं। ऊपर वाले ने केवल केजरीवाल को यह वरदान दिया है।
इस दौरान केजरीवाल ने संबोधन के दौरान उत्तराखंड में दी गई अपनी पिछली गारंटियों के बारे में भी बात की। उन्होंने जनता से कहा कि आपने बीते वर्षो में भाजपा और कांग्रेस को मौके दिए हैं। पिछले 20 सालों में आप लोगों ने 10 साल भाजपा और 10 साल कांग्रेस को दिए। मैं सारे फौजियों से कहना चाहता हूं कि एक मौका कर्नल अजय कोठियाल को देकर देखो। कहा कि पांच साल हमें भी मौका देकर देख लो, हम इतने भी बुरे ना हैं।
इससे पहले केजरीवाल पांच बार उत्तराखंड का दौरा कर मुफ्त बिजली, रोजगार, मुफ्त तीर्थ यात्रा और महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की गारंटी दे चुके हैं। इन सभी गारंटी में अब तक 27 लाख से ज्यादा लोग अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।
उत्तराखंड में एक्स सर्विसमैन को देंगे सरकारी नौकरी : केजरीवाल
देहरादून। उत्तराखंड के छठे दौरे पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सोमवार को देहरादून पहुंचे और चुनावी शंखनाद कर दिया।परेड ग्राउंड में उन्होंने उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए नवपरिवर्तन अभियान का शुभारंभ किया। केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड से सबसे ज्यादा लोग भारत माता की सेवा करने जाते हैं। ये शहीदों,…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













