,

उत्तराखंड के सीओ अंकुश बने देश के सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप!

देहरादून। उत्तराखंड के एक पुलिस अफसर ने देश के सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप में पहला स्थान प्राप्त किया है।  सीओ साइबर अंकुश मिश्रा को डीसीएसआई एक्सीलेंस अवार्ड 2021 मिला है।डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली में 16वें डीसीएसआई एक्सीलेंस अवार्ड 2021 आयोजित किया गया। जिसमें देश में चुने गए तीन सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप में…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड के एक पुलिस अफसर ने देश के सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप में पहला स्थान प्राप्त किया है।  सीओ साइबर अंकुश मिश्रा को डीसीएसआई एक्सीलेंस अवार्ड 2021 मिला है।
डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली में 16वें डीसीएसआई एक्सीलेंस अवार्ड 2021 आयोजित किया गया। जिसमें देश में चुने गए तीन सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप में उत्तराखंड ने पहला स्थान हासिल किया है। इसमें सभी राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया था। गौरतलब है कि देवभूमि से पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम स्पेशल टास्क फोर्स अंकुश मिश्रा को नामित किया गया था। देशभर से सभी राज्यों द्वारा करीब 55 साइबर मामलों का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिनमें ज्यूरी द्वारा 55 मामलों में से सर्वश्रेष्ठ तीन मामलों का चयन कर अंतिम सूची जारी की गई। जिसमें क्रमश: स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड, आंध्र पुलिस और सीआईडी कर्नाटक को स्थान प्राप्त हुआ। अंकुश मिश्रा की इस उपलब्धि के लिए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के साथ कई पुलिस अफसरों ने उन्हें बधाई दी है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें