देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज गुरुवार को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान राहुल गांधी देहरादून के परेड ग्राउंड में ‘विजय सम्मान रैली’ को संबोधित करने के साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकेंगे। दरअसल, राहुल गांधी 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की 50वीं वर्षगांठ पर आज देहरादून में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी कई पूर्व सैन्यकर्मियों को सम्मानित भी करेंगे। राहुल गांधी की रैली के लिए पार्टी की ओर से वृहद स्तर पर तैयारियां की गईं हैं। पार्टी नेताओं ने प्रदेशभर से करीब 50 हजार लोगों के रैली में शामिल होने का दावा किया है। कांग्रेस राहुल की रैली को बीती चार दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के जवाब के तौर पर पेश कर रही है।
राज्य में चुनाव से पहले राहुल का यह पहला दौरा होगा। सैनिक बहुल प्रदेश उत्तराखंड में राहुल इस रैली से चुनावी जंग का आगाज करने जा रहे हैं। राहुल की ‘विजय सम्मान रैली’ के लिए पार्टी आज के दिन का चयन सोच-विचार कर किया है। कांग्रेस सैन्य मतदाताओं में अपनी छवि सुधारने की कोशिश में जुटी है। वहीं सैनिक वोट अपनी झोली में डालने के लिए पूरी मशक्कत कर रही है। रैली के दौरान उन पूर्व सैनिकों का सम्मान किया जाएगा, जो 1971 के बांग्लादेश युद्ध में शामिल हुए थे। पूर्व सैनिकों और उनके स्वजन समेत करीब 60 व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। राहुल की इस ‘विजय सम्मान रैली’ से पार्टी चुनावी शंखनाद का आगाज करेगी। रैली को सफल बनाने के लिए एआईसीसी से लेकर पीसीसी तक के नेता पिछले कई दिनों से रणनीति बनाने में जुटे हैं। राहुल गांधी की इस रैली को पीएम मोदी की रैली के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। बांग्लादेश निर्माण के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाली इस रैली में पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को प्रियदर्शनी सैन्य सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह से पहले हवाई दुर्घटना का शिकार हुए उत्तराखंड के सपूत और देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। विजय सम्मान रैली का समापन दोपहर करीब तीन बजे होगा।
राहुल की ‘विजय सम्मान रैली’ से कांग्रेस करेगी चुनावी जंग का आगाज
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज गुरुवार को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान राहुल गांधी देहरादून के परेड ग्राउंड में ‘विजय सम्मान रैली’ को संबोधित करने के साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकेंगे। दरअसल, राहुल गांधी 1971 के युद्ध में पाकिस्तान…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT EDUCATION GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













