देहरादून। तबादलों में मनमानी और अपनी मांगों पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने आंदोलन का एलान कर दिया है। गुरुवार से इंजीनियर्स विरोध दर्ज करवाते हुए काला फीता बांधकर कार्य कर रहे हैं। जिसके बाद 25 नवंबर से प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को संघ भवन में हुई। इस दौरान इंजीनियरों ने लोनिवि में डिप्लोमा इंजीनियर्स की लंबित मांगों पर लंबे समय से प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, प्रमुख अभियंता व विभागाध्यक्ष की ओर से अनदेखी करने और कर्माचारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया। जिससे संघ के सदस्यों में रोष व्याप्त है और उन्हें मजबूरन आंदोलन की घोषणा करनी पड़ रही है। समस्याओं के समाधान के लिए मंत्री लोक निर्माण विभाग सतपाल महाराज ने 23 सितंबर को ग्रीवांस बैठक में निर्देश दिए थे, लेकिन प्रमुख सचिव लोनिवि व विभागाध्यक्ष ने दो माह बीत जाने के बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया। वहीं इंजीनियों ने विभाग में हो रहे तबादलों पर भी सवाल उठाए।
प्रांतीय अध्यक्ष आरएस मेहरा ने बताया कि गंभीर बीमारियों से ग्रसित कर्मचारियों के स्थानांतरण दो वर्षों से लगातार अनुरोध के बाद भी नहीं किए जा रहें हैं। इसके अलावा दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत अभियंताओं का स्थानांतरण पुन: दुर्गम क्षेत्रों में कर दिया गया है, जबकि सुगम में तैनात रहे अभियंताओं को पुन: सुगम स्थानों में तैनाती दी गई है। विभाग के पुनर्गठन में उच्च अभियंताओं के प्रतिनियुक्ति पद तो बढ़ा दिए गए हैं, लेकिन अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता के पदों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। जिसके विरोध में गुरुवार से इंजीनियर्स काला फीता बांधकर कार्य करेंगे और विरोध दर्ज करवाएंगे जबकि 25 नवंबर से जिलेवार प्रमुख अभियंता कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इंजीनियर्स का कहना है कि यदि इसके बाद भी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो एक दिसंबर से जिलेवार लोनिवि मुख्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।
उत्तराखंड: डिप्लोमा इंजीनियर्स का आंदोलन शुरू, आज से काला फीता बांधकर जताया विरोध
देहरादून। तबादलों में मनमानी और अपनी मांगों पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने आंदोलन का एलान कर दिया है। गुरुवार से इंजीनियर्स विरोध दर्ज करवाते हुए काला फीता बांधकर कार्य कर रहे हैं। जिसके बाद 25 नवंबर से प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में लोक निर्माण…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT EDUCATION GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













