,

उत्तराखंड : कल और सोमवार को भारी बारिश के लिये रहें तैयार!

देहरादून। मौसम विभाग के मुताबिक कल रविवार और सोमवार को राज्य में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। ऐसा संभावना पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के कारण व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। मौसम विभाग के मुताबिक कल रविवार और सोमवार को राज्य में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। ऐसा संभावना पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के कारण व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज शनिवार को भी पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश होने के साथ ही अचानक पारा तेजी से गिरेगा और ठंडक दस्तक दे देगी। हालांकि पिछले कई दिनों से रात में न्यूनतम पारा 20 डिग्री सेंटीग्रेड से कम है और बारिश से पारे में और गिरावट की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अमूमन 28 सितंबर तक उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों से मानसून चला जाता था, लेकिन इस बार मानसून की सक्रियता एक हफ्ते बाद तक जारी रही।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें