,

आज से चार घंटे में दून से दिल्ली पहुंचेगी नॉनस्टॉप वॉल्वो

देहरादून। आज मंगलवार से उत्तराखंड परिवहन निगम अब वॉल्वो से दिल्ली तक का सफर और आसान करने जा रहा है। निगम की ओर से विशेष वॉल्वो शुरू की जा रही है जो केवल चार घंटे के भीतर सीधे दिल्ली पहुंचा देगी। गौरतलब है कि देहरादून से दिल्ली तक बस का सफर करने में करीब सात…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। आज मंगलवार से उत्तराखंड परिवहन निगम अब वॉल्वो से दिल्ली तक का सफर और आसान करने जा रहा है। निगम की ओर से विशेष वॉल्वो शुरू की जा रही है जो केवल चार घंटे के भीतर सीधे दिल्ली पहुंचा देगी।
गौरतलब है कि देहरादून से दिल्ली तक बस का सफर करने में करीब सात से आठ घंटे लगते हैं। देहरादून से दिल्ली जाने में मेरठ और गाजियाबाद के आसपास ट्रैफिक जाम की वजह से इतना समय लगता है। अब परिवहन निगम ने इसके लिए नई शुरुआत की है। निगम की ओर से वॉल्वो की एक्सप्रेस बस सेवा मंगलवार से शुरू होने जा रही है। यह बस सुबह 11 बजे देहरादून से चलेगी और चार घंटे के भीतर दिल्ली पहुंच जाएगी।
निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि यह वॉल्वो किसी शहर के अंदर से नहीं गुजरेगी और न ही इसका कहीं स्टॉपेज होगा। रुड़की बाईपास के बाद मेरठ के नए एक्सप्रेस वे से होते हुए यह बस सीधे दिल्ली पहुंचाएगी।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें